Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2022 :ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज, लाभ तथा विशेषताएं

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana | मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज, लाभ तथा विशेषताएं

झारखंड के स्थापना दिवस समारोह में सरकार द्वारा कई योजनाओ का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया. 15 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह सरकार ने किसानों को अल्प वर्षा के कारण हुई क्षति को मद्देनजर रखते हुए किसानों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए पोर्टल की शुरुआत की गयी. झारखण्ड सरकार ने 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है |

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana kya hai ?

इस वर्ष मानसून का आगमन विलम्ब होने के कारण राज्य में खरीफ फसल का बोवाई उचित समय में नहीं हो पाया जिस कारण किसानो को काफी नुकसान हुआ है और उनके लिए जीवनयापन का संकट उत्पन्न हो गया है | राज्य सरकार ने कम बारिश और कम फसल आच्छादन के फलस्वरूप राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है | इस योजना के तहत झारखंड राज्य के 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़कर) और 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को तत्काल सुखाड़ से राहत देते हुए 3500 रुपए ( अग्रिम ) राशि दी जाएगी। 

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana से प्रभावित निम्न परिवारों से आवेदन स्वीकार किया जायेगा –

  • सुखाड़ से प्रभावित वैसे कृषक, जो जीवनयापन के मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है तथा जिनके द्वारा वर्ष 2022 की खरीफ फसल की बुवाई नहीं की गयी हो, परन्तु वे पारंपरिक रूप से पूर्व में ऐसे कृषक बुवाई का कार्य करते रहे हैं |
  • सुखाड़ से प्रभावित कृषक, जो जीवनयापन के लिए मुख्यतः कृषि पर निर्भर है तथा जिनकी फसल 33% से अधिक क्षति हुई है
  • भूमिहीन कृषक मजदूर जिनकी कृषि आधारित आजीविका का साधन सुखाड़ से प्रभावित हुआ है |

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana 2022 Summary

योजना का नामMukhymantri Sukhad Rahat Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
उद्देश्यफसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
विभागकृषि विभाग
लाभार्थीझारखंड के किसान परिवार
राज्यझारखंड
साल2022
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अंतिम आवेदन तिथि 15 दिसम्बर
आधिकारिक वेबसाइटhttps://msry.jharkhand.gov.in/

Read More:- Mrs World 2022 Sargam Koushal Biography In Hindi

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana : Online Registration

किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए CSC के माध्यम से online registration/apply कर सकते हैं |  इस योजना के लिए आवेदन प्राप्त करने हेतु अंतिम तारीख 30.11.2022 रखा गया था | अब इसका अंतिम आवेदन तिथि को 15 दिसम्बर से बढाकर 25 दिसम्बर कर दिया गया है | जो भी किसान अभी तक इस योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किये हैं वो 25 दिसम्बर तक कर सकते हैं |

Online Registration की प्रक्रिया

Step1 – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए झारखण्ड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ

Step 2- इस पर क्लिक करने के बाद इस वेबसाइट का डैशबोर्ड खुलेगा |

Step 3-यहाँ आपको किसान रजिस्ट्रेशन का option मिलेगा |

Step 4- उस option पर क्लिक करने के बाद आप अपना username और password create कर सकते हैं

Step 5- इसके बाद आपको captcha code डालना होगा |

Step 6- अंत में आपको sign in पर क्लिक करना होगा |

इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana : आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता

वैसे किसान जिनकी अपनी भूमि है

1.किसान झारखंड का स्थाई निवासी हो
2.ऑनलाइन पंजी ii / खतियान की कॉपी
3.बैंक खाता का विवरण
4.वंशावली (मुखिया द्वारा सत्यापित)
5.ऑनलाइन लगान रसीद
6.आधार कार्ड
7.खेत का खाता नंबर/प्लाट नंबर विवरण
8.पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
9.फोन नंबर

वैसे किसान जिनकी अपनी भूमि नहीं है अर्थात भूमिहीन किसान के लिए जरुरी दस्तावेज

1.वोटर id कार्ड
2.बैंक खाता का विवरण

Jharkhand Mukhyamantri Sukhad Rahat Yojana : लाभ तथा विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना  के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना को सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर आरंभ किया है।
  • इस योजना के अंतर्गत नुकसान की राशि पंजीकृत प्रति किसानों को 3500 रु बीमा कंपनी द्वारा भुगतान की जाएगी।
  • सभी किसान जो झारखंड सुखाड़ राहत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करना आवश्यक होगा |
  • मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना से किसानों की फसल क्षति से हुई आर्थिक बोझ से राहत होगी तथा वे आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • झारखंड फसल राहत योजना के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 100 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • झारखंड फसल राहत योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा।
  • इस योजना को दिसंबर के अंत तक आरंभ कर दिया जाएगा।

झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत मिलने वाली राशि –

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत लाभार्थियों को आनुग्राहित राहत की राशि 3500/-रु दी जाएगी |

झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य –

झारखण्ड सुखाड़ राहत योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान में किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा उन्हें जीवनयापन के लिए किसी प्रकार के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा |

झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना FAQ

  1. झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

    ऑनलाइन आवेदन के लिए झारखण्ड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ |

  2. झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि ?

    झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना अंतिम आवेदन तिथि को 15 दिसम्बर से बढाकर 25 दिसम्बर कर दिया गया है |

  3. झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ कब तक मिलेगा ?

    झारखण्ड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना को दिसंबर के अंत तक आरंभ कर दिया जाएगा |

Spread the love

Leave a Comment